एमबीएम न्यूज़ / सोलन
कुनिहार चौकी के तहत गावं कायल मेहता के एक व्यक्ति की पानी मे डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेम चन्द (43) पुत्र दीप राम आयु आज सुबह खड्ड के किनारे अपने खेतों में काम कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे उक्त व्यक्ति खड्ड के साथ लगती अपनी जमीन पर फसल की सिंचाई के लिए बनाए गए पानी की स्टोरेज कच्चा टैंक जो कि करीब 7 फ़ीट गहरा था।
वह टैंक में थकान उतारने के लिए नहाने उतरा था। परन्तु इस टैंक में पिछले दिनों हुए भारी बारिश की वजह से गाद भर गई थी। जिसमे नहाते वक्त वह फंस गया व पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद उसकी पत्नी व बच्चो से जब वह बाहर नही निकला तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिवार वालो ने गावं वालो को मदद के लिए पुकारा। घटना स्थल तक पहुंचते हुए ग्रामीणों आशा राम, गोपाल व कर्म चन्द को करीब 10 मिनट लग गए। इस दलदल भरे गड्ढे से बड़ी मशक्कत के बाद हेम चन्द को निकाला गया।
परन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों व परिवारजनों द्वारा उक्त युवक को कुनिहार सिविल अस्पताल पहुंचाया। जंहा डॉक्टर ने बॉडी का निरीक्षण किया। डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी नीलकंठ ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। हेम चन्द के शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की भेजा गया है।