एमबीएम न्यूज़ / ऊना
सुकडियाल गांव के सेना से घर छुटटी आए सैनिक की अचानक हद्वय गति रूकने से मौत होने का समाचार है। वीरवार देर रात उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे तत्काल नादौन अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत हमीरपुर क्षेत्रीय चिकित्सालय भेज दिया गया था।
शुक्रवार को स्थिति गंभीर होने पर सैनिक ने दम तोड़ दिया। सुकडियाल पंचायत के पूर्व प्रधान राजिन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक सैनिक रोहित कुमार 24 सुकडियाल गांव का रहने वाला था। वह करीब 4 वर्ष पूर्व 13 पंजाब डोगरा रेजीमैंट में भर्ती हुआ था तथा जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात था। वह पांच दिन पहले ही अपनी डयूटी से घर छुटटी लेकर आया था। उन्होंने बताया कि सैनिक की अचानक हद्वय गति रूकने से मौत होने की घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन तथा पंजाब रेजीमैंट हैडक्वाटर को दी गई है।
पुलिस द्वारा मृतक सैनिक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सकडियाल गांव के सेना के सैनिक की अचानक हद्वय गति रूकने से मौत होने पर क्षेत्र में महौल गमगीन हो गया है।
Latest
- IAS बन समाज सेवा करना है नादौन की शालिनी का सपना, आर्ट्स में तृतीय स्थान…
- ऊना : कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, FIR
- आर्मी स्कूल ने मनाया 41वां आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी दिवस
- हरियाणा के टिकट आबंटन में हुड्डा विरोधी चित्त, 8 में से 7 टिकट दिलाकर सिद्ध किया अपना वर्चस्व
- मल्टी टास्क वर्कर यूनियन में सरकार के खिलाफ रोष, ये बोले प्रवक्ता