एमबीएम न्यूज़ / ऊना
सुकडियाल गांव के सेना से घर छुटटी आए सैनिक की अचानक हद्वय गति रूकने से मौत होने का समाचार है। वीरवार देर रात उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे तत्काल नादौन अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत हमीरपुर क्षेत्रीय चिकित्सालय भेज दिया गया था।
शुक्रवार को स्थिति गंभीर होने पर सैनिक ने दम तोड़ दिया। सुकडियाल पंचायत के पूर्व प्रधान राजिन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक सैनिक रोहित कुमार 24 सुकडियाल गांव का रहने वाला था। वह करीब 4 वर्ष पूर्व 13 पंजाब डोगरा रेजीमैंट में भर्ती हुआ था तथा जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात था। वह पांच दिन पहले ही अपनी डयूटी से घर छुटटी लेकर आया था। उन्होंने बताया कि सैनिक की अचानक हद्वय गति रूकने से मौत होने की घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन तथा पंजाब रेजीमैंट हैडक्वाटर को दी गई है।
पुलिस द्वारा मृतक सैनिक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सकडियाल गांव के सेना के सैनिक की अचानक हद्वय गति रूकने से मौत होने पर क्षेत्र में महौल गमगीन हो गया है।
Latest
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल
- सोलन : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद
- गृह क्षेत्र पहुंचने पर कंगना रनौत ने किया रोड शो, बोली चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा
- होमगार्ड जवानों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, घर जाने को नहीं पैसे कैसे करेंगे चुनाव में ड्यूटी
- बिलासपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा