एमबीएम न्यूज़/नाहन
आज शिलाई युवा कांग्रेस की एक बैठक लोकसभा युवा कांग्रेस महासचिव अत्तर कपूर व कवंर ठाकुर, सुनील चौहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिलाई युवा कांग्रेस को लेकर चर्चा हुई। सभी ने कहा कि जो शिलाई युवा कांग्रेस में चल रहा है वह सही नहीं है। जो कार्यकर्ता 10 -15 सालो से काम कर रहे है, उन्हें पूछा नहीं जा रहा।
जो नई नियुक्तियों को लेकर कार्यप्रणाली अपनाई गई है, उससे शिलाई युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं है। जिससे उन्होंने शिलाई युवा कांग्रेस व लोकसभा युवा कांग्रेस के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर, शिमला लोकसभा युवा कांग्रेस प्रभारी विवेक कुमार, सिरमौर प्रभारी विकास काल्टा, शिलाई प्रभारी प्रदीप सूर्या, को भेज दिया है।
त्यागपत्र देने वाले में
अत्तर कपूर लोकसभा महासचिव, कवंर ठाकुर लोकसभा महासचिव व शिलाई अध्यक्ष युवा कांग्रेस, शशी कपूर लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव, सुनील चौहान महासचिव, प्रवक्ता शिलाई युवा काँग्रेस, पंकज सिंगटा शिलाई, उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, पदम् नेगी महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस,प्रमोद शर्मा महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, अनिल तोमर महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, संजू पुंडीर शिलाई युवा कांग्रेस महासचिव, सुनील पुंडीर महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, मदन ठाकुर महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, निक्का राम शर्मा महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, अनिल शर्मा महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, चत्तर सिंह महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, अरुण राणा अध्यक्ष लाधि बेल्ट जॉन, रोहित चौहान सचिव शिलाई युवा कांग्रेस, सोहन पुंडीर महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, अजय शर्मा सोशल मीडिया शिलाई युवा कांग्रेस, जगपाल चौहान महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस, राजेश शर्मा सचिव शिलाई युवा कांग्रेस, राजेन्द्र शर्मा सोशल मीडिया शिलाई युवा कांग्रेस,अश्वनी काकू सचिव शिलाई युवा कांग्रेस, विंक्रम ठाकुर सचिव शिलाई युवा कांग्रेस, प्रदीप ठाकुर सोशल मीडिया टिम्बी जॉन व सदस्य, अजय शर्मा सचिव शिलाई युवा कांग्रेस व राजेन्द्र राणा, कुलदीप भंडारी, काकू, कुलदीप राणा, यशपाल राणा, विनोद भंडारी सदस्य, कैलाश ठाकुर युवा कांग्रेस शिलाई व दर्जनों बूथ अध्यक्षों ने त्याग पत्र दिया। कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो हो रहा है वो गलत है। हम सब साथ है इस बैठक में कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।