उमेश ललित/ धर्मपुर(मंडी)
धर्मपुर उपमंडल के एक होनहार युवा अभिमन्यु ठाकुर ने पास आउट परेड में मेजर शैतान सिंह ट्रॉफी हासिल कर वीरों की धरती का मान बढ़ाया है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले अभिमन्यु ठाकुर दरवाड़ पंचायत के अनस्वाई गांव के रहने वाले हैं, उनकी इस उपलब्धि से पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
अभिमन्यु की प्रारंभिक शिक्षा शिमला में हुई लेकिन पिता डॉ विजय ठाकुर का साया सिर से उठ जाने के बाद माता कांता को ही मां-बाप की भूमिका अदा करनी पड़ी। जमा दो तक की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज देहरादून में प्रवेश लिया और वहीं से वर्ष 2014 में अखिल भारतीय स्तर पर एनडीए की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास की। वर्ष 2014 से लेकर 9 जून 2018 तक सैन्य प्रशिक्षण एनडीए खड़गवासला पुणे तथा इंडियन मिलिटीरी स्कूल देहरादून में हुआ। गत नौ जून को अभिमन्यु को अपने प्रशिक्षण के दौरान पासआउट परेड में अदम्य साहस ,वीरता और युद्ध कौशल प्रशिक्षण के लिए मेजर शैतान सिंह (परमवीर चक्र विजेता) ट्रॉफी नवाजा गया जो किसी भी अफसर के गौरव का क्षण होता है।यह ट्रॉफी एक होनहार आफिसर को दी जाती है । अभिमन्यु को ” कमीशंड विद बेस्ट वेपन अवार्ड इन ट्रेनिंग” की ट्रॉफी भारतीय सेना प्रमुख द्वारा प्रदान की गई।
सम्मान समारोह में भावुक होते हुए लेफ्टिनेंट अभिमन्यु ठाकुर ने सफलता का सारा श्रेय अपने स्वर्गीय पिता डॉ विजय कुमार को समर्पित किया। डॉ विजय कुमार चाहते थे कि उनका बेटा सैन्य अधिकारी बन अपनी मातृभूमि की रक्षा करे।उन्होंने इस सफर में भरपूर सहयोग और बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए माता कांता ठाकुर,भाई भारत ठाकुर,ताया सांई फाउंडेशन के संचालक इंजीनियर राजकुमार वर्मा,और ताई रजनी वर्मा का आभार व्यक्त किया जो पास आउट परेड समारोह में उपस्थित थे।
लेफ्टिनेंट अभिमन्यु का छोटा भाई भरत ठाकुर देहली स्थित किरोड़ी मल कालेज में ग्रहण कर रहा है और उसका लक्ष्य भारतीय सिविल सेवा में जाने का है। अभिमन्यु को प्रथम नियुक्ति सेना की आर्टलरी रेजिमेंट में जम्मू कश्मीर के कारगिल में द्रास सेक्टर में हुई है। उनकी इस सफलता पर उसके दादा पूर्व सैनिक सोहनसिंह वर्मा,नाना प्रेमसिंह वर्मा,मामा डॉ विनोद कुमार, संजय ठाकुर, विजय ठाकुर, यशपाल,रूपलाल वर्मा,वरिष्ठ नागरिक परिषद के चेयरमैन ओएन हाजरी, सपोर्ट एज हिमाचल की उपाध्यक्ष सिमरन ठाकुर सहित कई सामाजिक संस्थाओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने बधाई दी है।
Latest
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा
- संगड़ाह : घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
- बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई 7 फेरों की सौगंध, पत्नी की मौत के चंद घंटे में फौजी साहब ने त्यागा संसार
- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नाहन व मंडी में करेंगे 2 रैलियां : राजीव बिंदल