एमबीएम न्यूज़ /शिमला
ठियोग में एक बड़ा सडक हादसा हुआ है। एचआरटीसी की शिमला से रोहडू के टिक्कर की ओर जा रही बस (एचपी 03बी-6205) गजेहड़ी के पास अनियंत्रित होकर बगारो नाले में जा गिरी। हादसा लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ। बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी अनुसार इस हादसे में छह लोगों के मारे जाने की सूचना है। जबकि अन्य घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य जारी है। यह बस शिमला से रोहड़ू के टिक्कर जा रही थी। तारादेवी डिपो की बस सुबह साढ़े 6 बजे अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुई थी।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने