पांवटा साहिब: नेशनल हाईवे-72 पर सूरजपुर के नजदीक एक प्राईवेट बस अनियन्त्रित होकर पेड से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये हादसा सुबह करीब 10 बस के आगे चल रही एक मोटरसाईकिल को टक्कर मारने के बाद हुआ। इस हादसे में बस में सवार करीब 35 लोग घायल हो गए। जिसमें से 32 लोगों को उपचार के लिए पंावटा अस्पताल ले जाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार 8 गंभीर रूप् से घायल हुए लोगों को पीजीआई चंडीगढ व तीन को नाहन अस्पताल रैफर किया गया। इसके अलावा बस से टक्कर होने से मोटरसाईकिल पर सवार दो कांवडियों को भी चोटें आई है। पुलिस की शुरूआती जांच में यह हादसा बस की तेज रफतारी के कारण पेश आया। मामले की पुष्टि एसपी रामेश्वर ठाकुर ने की। एसपी ने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाईकिल पर सवार व बस में बैठे सभी व्यक्तियों को चोटें आई है। उन्होंने बताया कि बस नं0 एचपी 17सी-7786 को चालक श्याम सिंह चला रहा था। इस हादसे मंे चालक व बस परिचालक को भी चोटें आई है। एसपी ने बताया कि चालक श्याम सिंह के खिलाफ भादसं की धारा 279, 337 के तहत पांवटा थाना में मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
Previous Articleकार हादसे में एससी व चालक घायल
Next Article पुलिस को मिली 3 वर्षीय लावारिस बच्ची