एमबीएम न्यूज़ /कुल्लू
पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कुल्लू थाना का एक दल काईस के गाहर रोड़ में गश्त पर था तो इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति से तलाशी के दौरान 1 किलो 605 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर चरस को अपने कब्जे में ले लिया है।
एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस के साथ पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान डोले राम घौट निवासी के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि व्यक्ति चरस कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था। इस तस्कर के साथ किस- किस के साथ जुडे़ हैं, इसकी भी जांच करने में जुटी है। सनद रहे कि बुधवार को भी पुलिस ने एक किलो से अधिक मात्रा में चरस बरामद की थी। सनद रहे कि बुधवार को भी पुलिस ने एक किलो से अधिक मात्रा में चरस बरामद की थी। चंद रोज पहले भी पुलिस ने 20 किलोग्राम चरस बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की थी।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने