एमबीएम न्यूज़/चंबा
रात के एक बजे अगर किसी को कॉल आए तो वो कॉल उठाने में भी दिलचस्पी नहीं दिखाते। लेकिन कीड़ी गांव के रहने वाले राम सिंह ठाकुर जो वर्तमान में शहर स्थित चौंतड़ा मोहल्ले में रहते हैं। ये ऐसे शख्स हैं, जो मंगलवार रात एक बजे रक्तदान करने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
दरअसल इन्दो देवी पत्नी प्रीतम चंद निवासी गांव दुनाली तहसील भरमौर जिला चंबा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। चिकित्सक ने जल्द से जल्द पति को रक्त की एक बोतल का प्रावधान करने की बात कही। रात करीब साढ़े बारह बजे पति अस्पताल में बी नेगेटिव ब्लड के लिए लोगों से पूछताछ करने लगा। लेकिन किसी का भी ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव नहीं निकला। इस पर किसी ने बी नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले राम सिंह ठाकुर को कॉन्टेक्ट नंबर दिया।
जैसे ही राम सिंह ठाकुर को कॉल आया तो महिला के पति ने रक्तदान की बात कही। राम सिंह ठाकुर फट से ब्लड बैंक में पहुंच गए। जहां एक बजकर पांच मिनट पर राम सिंह ठाकुर ने ब्लड डोनेट किया। राम सिंह ठाकुर अब तक नौ बार रक्तदान कर चुके है। इन्दो देवी ने एक बेटी को जन्म दिया। देर रात रक्तदान करने के लिए पहुंचने पर प्रीतम सिंह राम सिंह ठाकुर का धन्यवाद करते नहीं थक रहे है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने