शिमला(एमबीएम न्यूज़): जूनियर ऑफिस असिस्टेंट 447 व् 556 संघर्ष संघ समिति के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा और नानक चंद ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा हैं कि यदि पोस्ट कोड 556 में भर्ती नियमों से छेड़छाड़ किया जाता है तो बड़ा आंदोलन होगा। उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भर्ती एवं पद्दोन्नति नियम खुली भर्ती की मार्गदर्शिका होती हैं, जिसे सरकार विधानसभा में बनाती हैं।
कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती नियम का पालन करते हुए भर्ती करनी होती हैं। विधानसभा से पास भर्ती नियम पर आयोग द्वारा 09 जनवरी को कम्प्यूटर डिप्लोमा बारे स्पष्टीकरण मांगा गया, जो आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल पैदा करता हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने आर एन्ड पी रूल्स बनाये हैं तो आयोग स्पष्टीकरण की मांग कर भर्ती प्रक्रिया में बेवजह देरी क्यों कर रहे हैं।
भर्ती प्रक्रिया को बेवजह लटका कर आयोग बेरोजगारों पर तानाशाही रवैया अपना रहा हैं। संघ ने कहा कार्मिक विभाग और आयोग ने 447 भर्ती में बहुत बड़ा घोटाला किया हैं। अब दोबारा से घोटाला करने की कोशिश की जा रही हैं, जिसे संघर्ष संघ कामयाब नही होने देगा।
Latest
- नाहन में बिजली बोर्ड की तारीफ में नाकामी, गर्मी बढ़ते ही पावर कट…
- विकास कार्यों में ब्रेकडाउन : विक्रमबाग पंचायत में इंटरलॉकिंग टाइल लटका
- तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे का मामला लटका, हाई कोर्ट ने नहीं सुनाया अंतिम फैसला
- बद्दी : हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक वीडियो मामले में तीन गिरफ्तार
- सोलन में मतदान के लिए प्रेरित करेगा ‘ईट प्योर वोट फॉर श्योर’ अभियान