ऊना(एमबीएम न्यूज़): डंगोली में रविवार को सांप ने एक व्यक्ति को डस दिया। जिसके चलते व्यक्ति का स्वास्थ्य थोड़ी देर में खराब होने लगा। परिजनों की मदद से तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों को दिखाने के बाद व्यक्ति बिना बताए ही अस्पताल से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार डंगोली निवासी तरसेम रविवार को गांव के पास काम में जुटा हुआ था। इसी बीच उसके पांव में उसे किसी नुकीली जीच के चुभने का एहसाह हुआ। थोड़े समय में ही उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।सांप के काटने के अंदेशे के चलते तरसेम ने इस बारे में परिजनों को बताया।
जिस पर परिजनों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सीय जांच के बाद स्वास्थ्य सुधार होने पर चिकित्सकों को बिना बताए अस्पताल से चला गया है। अस्पताल के एमएस डा. बीबी कटोच ने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उपचार के बाद व्यक्ति चिकित्सकों को बिना बताए अस्पताल से चला गया है।