कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): लगवैली के शिल्ल ग्रां में हुई आगजनी की घटना में 13 मवेशी जिंदा जल गए हैं। जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना में तीन मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं हालांकि लोगों ने घरों से भागकर जान बचाई, लेकिन लकड़ी से निर्मित मकानों में आग तेजी से फैलने के कारण लोग अपने घरों से मवेशियों को नहीं निकाल पाए।
जिस कारण मवेशी आगजनी घटना में जिंदा जल गए हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया कि घटना में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और इस घटना में मवेशी भी जिंदा जल गए हैं। जिसमें दो खच्चर, 4भेडें, 4गाय, 2बैल और एक बकरी जिंदा जल गई है। अनुमान के अनुसार इस घटना में करीब 80 लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
फिलहाल प्रशासन का दल नुकसान के सही आंकलन करने में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि आगजनी घटना से 6 भाईयों ढाले राम, जयचंद, शेर सिंह, लाल चंद, टिकम राम, रामचंद के दो मकान, शेर सिंह पुत्र बौद्ध राम, नीरत राम पुत्र तूधू राम का एक मकान चलकर राख हो गया है।
जिससे 8 परिवार के 39 सदस्य बेघर हो गए हैं। तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया कि प्रभावितों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपए मौके पर दिए गए हैं और इसके अलावा कंबल व राशन आदि की भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है।