पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़): विधायक चौधरी सुखराम ने ग्राम पंचायत अजौली का प्रशासन सहित ग्रामीणों की समस्या सुलझाने हेतु दौरा किया। उन्होंने अजौली पंचायत घर में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याये सुनी व कई समस्याओं का समय पर ही निवारण किया।
सुखराम चौधरी ने इस मौक़े पर सम्बोधित करते हुये कहाँ कि यह सरकार किसानों पर केन्द्रित रहने वाली हैं। उन्होंने कहाँ कि उनका प्रयास रहेगा कि पाँवटा विस की एक इंच भूमि भी असिंचित न रहें। इस प्रकार की योजनाये किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए बनाई जाएगी, जिससे वह कैश क्रोप की और बढ़ सके व उनके आमदनी के स्तोत्र बढ़े।
उन्होंने कहाँ कि इस बार बह विस सत्र में पाँवटा की समस्या से जुड़े 19 प्रश्न सत्र में रखेंगे। उन्होंने कहाँ कि पाँवटा की सड़कों की दशा सुधारने के लिए जल्द पैच वर्क शुरू किया जाएगा, जिसके लिये बजट स्वीकृत करवा लिया गया हैं, उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर इन्हें बनाया जाएगा।
उन्होंने कहाँ कि मई से पहले नारीवाला-अजौली और ज्वालापुर-काँशीपुर पेयजल स्कीमों को शुरू करवाया जायेगा, इसका कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं। उन्होंने कहाँ जहाँ जहाँ उचित होगा वहाँ पेयजल के बड़े टैंक बनवाये जायेंगे।
इस मौक़े पर APMC के अधिकारियों ने किसानों को फ़सलो व खेती से सम्बन्धित जानकारी दी।
इस मौक़े पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, जिप सदस्य रामप्रसाद चौधरी, प्रधान ममता चौधरी,उपप्रधान हरबन्स चौधरी, बीडीसी सदस्य सरवण चौधरी, अजय शर्मा, काला सिंह, प्रमोद चौहान, दर्शन सिंह, सुनिल चौधरी, रामपाल चौधरी, साहब सिंह, अशोक चौधरी, हुज़ूर सिंह, ओमप्रकाश, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहन सहोता, चरणजीत चौधरी, राहुल, लखवीर, संजू सहित सैंकड़ों ग्रामीण शामिल हुये।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें