औद्योगिक क्षेत्र बद्दी- नालागढ रोड पर एसटोरेट फार्मा में मजदूरों व पुलिस में झडप के कारण 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए। कुछ मजदूरों को मामूली चोटें आने की खबर भी है। पीजीआई चंडीगढ में आज दोपहर प्रवासी मजदूर पंकज की मौत हो गई जिसके बाद फैक्टरी के मजदूर चंडीगढ जाकर अपने साथी का शव लाना चाहते थे लेकिन फैक्टरी प्रबन्धन ने मजदूरों को छुट्टी देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आज शाम भडके मजदूरों ने पहले तो फैक्टरी प्रबन्धन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसके बाद फैक्टरी परिसर पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को बेकाबू होते देख फैक्टरी प्रबन्धन ने फौरन ही बददी पुलिस को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी मजदूरों के रोष का सामना करना पडा। मजदूरों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया जिसमें अतिरिक्त थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए एसपी बद्दी ने भी घटनास्थल पर पहुंचने मंे देरी नहीं की जिसके बाद कुछ हद तक मामला शांत हो गया लेकिन टकराव की आंशका बनी हुई थी। अंतिम समाचार तक पुलिस ने फैक्टरी प्रबन्धन के करीब 2 दर्जन लोगों समेत करीब 5 दर्जन मजूदरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। हांलांकि अधिकारिक पुष्टि नहंी है लेकिन स्थिति को नियन्त्रण करने में पुलिस को कुछ हवाई फायर भी करने पडे।
Previous Articleमोहित ने आईफा अवार्ड किया अपने नाम
Next Article आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद