बिलासपुर(अभिषेक मिश्रा): विकास कार्यों को तेजी देने के लिए सभी विभागों द्वारा 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोजगार सृजन के लिए निजी क्षेत्र व स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने चलैहली व हवाण पंचायत में आयोजित धन्यवाद् समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए चरणबद्ध ढंग से लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढने की योजना बनाई है और आरम्भ में विभागों द्वारा 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विजन दस्तावेज को सरकारी दस्तावेज के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर जुटाए जाएंगे। सरकारी क्षेत्र के अलावा निजी क्षेत्र में भी रोजगार प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे तथा आजिविका कमाने के ज्यादा से ज्यादा साधन सृजित करने के प्रयास किए जाएंगें।
उन्होंने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और कहा कि क्षेत्र में सडक, स्वास्थय, पानी और बिजली जैसी सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को बढवा देने के लिए ग्राम पंचायत चलैहली में विधायक निधी से एक लाख रूपए और हवाण पंचायत में भी एक लाख रूपए देने की घोषणा की ।
इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत चलैहली रोमा शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत हवाण सुनीता देवी, उप प्रधान रविन्द्र ठाकुर, उपप्रधान हवाण सोहण लाल, पूर्व प्रधान जगदीश चंदेल, सदर मंडल महामंत्री नंद लाल चंदेल, जिला कार्यकारिणी सदर के सदस्य अमरनाथ, मान सिंह, एक्सियन लोक निर्माण वीएन पराशर, एक्सियन आई पी एच राकेश पराशर, एसडीओ लोक निर्माण अनिल शर्मा, एसडीओ आईपीएच देव राज चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।