राजगढ़(एमबीएम न्यूज़) : पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उपमंडल क्षेत्र से 235 ग्राम चरस व 301 ग्राम अफीम बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई कश्मीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार रात को पुलिस टीम ने एक वाहन की सनोरा में तलाशी ली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वाहन में अफीम व चरस की सप्लाई की जा रही है।
पुलिस ने ज्योति स्वरूप पुत्र किशनचंद आयु 35 वर्ष चरस अफीम बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से 235 ग्राम चरस 301 ग्राम अफीम भी बरामद की गई।
पुलिस ने अफीम चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।