हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल नादौन के अंतर्गत चोडू गांव की महिला तारो देवी की ब्यास पुल से छलांग लगाने पर हुई
मौत के मामले में मृतका के पति मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को स्थानीय सब जज कोर्ट में पेश किया था, जहाँ उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2016/11/arrest--300x225.jpg)
काबिले गौर है कि मृतका के मायके वालों ने उसके पति तथा ससुराल वालों पर मारपीट करके प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते पुलिस ने मनोज कुमार को गिरफ्तार किया था।