शिलाई, (एमबीएम न्यूज): दुर्गम क्षेत्र शिलाई की ग्राम पंचायत बाली कोटी में बीते दिन हुई गर्भवती महिला की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने मृतक महिला का बिसरा जुनगा स्थित प्रयोगशाला में भेजा है। इसी के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है, जबकि महिला के मायके पक्ष के लोग इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस महिला किरण देवी का शव रहस्मयी परिस्थितियों में मिला था। एसएचओ शिलाई रामचंद ने महिला का बिसरा जुनगा भेजे जाने की पुष्टि की है।
Latest
- HRTC के चालक-परिचालक की ईमानदारी, यात्री को लौटाई 38 हजार की राशि
- नाहन : लायंस क्लब ने चिकित्सक दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टर्स को किया सम्मानित
- नाहन : रोजगार कार्यालय में 18 पद भरने को लेकर 10 जुलाई को कैम्पस इंटरव्यू….
- मां की ममता : हिमाचल में बेटे को बचाने के लिए मां ने दी जान की कुर्बानी, करंट लगने से मौत
- कांगड़ा : 4 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा : व्यय पर्यवेक्षक