शिमला (एमबीएम न्यूज): जोश के साथ सरकार एक्शन में है। एक दिन के भीतर ही आदेशों का क्रियान्वयन करने की मुहिम भी शुरू कर दी गई है। रि-एम्पलॉयमेंट के बूते टॉप पदों पर बैठे 8 अधिकारियों की सेवाएं बर्खास्त कर दी गई हैं।
निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव अरुण कुमार शटैक, उद्योग मंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव अविनाश लाउ, मुख्य सचिव के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव तुलसी राम कौंडल, मुख्यमंत्री के विशेष निजी सचिव ओंकार सिंह ठाकुर (हॉलीलॉज), शहरी विकास मंत्री के विशेष निजी सचिव पूरन चंद, मुख्यमंत्री के विशेष निजी सचिव प्रेम सागर, मुख्यमंत्री के उप सचिव राजेंद्र प्रसाद नेगी, मुख्यमंत्री के अंडर सैकेटरी प्रमोद सिंह शामिल हैं।
कुल मिलाकर अधिसूचना जारी हो गई है। पहले निशाने पर वो अधिकारी रहे हैं, जो रि-एम्पलॉयमेंट लेकर निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व मंत्रियों के ईर्द-गिर्द डटे हुए थे।