नाहन(एमबीएम न्यूज़): थाना संगड़ाह तहत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा देवदार के दो पेड़ काटे जाने पर मामला दर्ज किया गया है। फारेस्ट रेंज संगड़ाह के डिप्टी रेंजर राजेंद्र सिंह तोमर ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरक्षित वन लजवा में देवदार प्रजाति के दो पेड़ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटे गए हैं।
वन विभाग को इसका पता तब चला जब वह उक्त क्षेत्र में गश्त पर गए। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह दोनों पेड़ 20 दिसंबर की रात को काटे गए। इन पेड़ों की बाजार कीमत 15 हजार 825 रुपए बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग ने उक्त लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर वन परिक्षेत्र कार्यालय संगड़ाह पहुंचाया उन्होंने बताया कि बरामद की गई कुल लकड़ी की कीमत 10 हजार 365 है। पुलिस ने डिप्टी रेंजर राजेंद्र सिंह तोमर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है।