ऊना(एमबीएम न्यूज़): पुलिस थाना अंब पुलिस ने 80 ग्राम चरस सहित एक काबू किया है। आरोपी की पहचान अमित भरवाल निवासी हंबोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार अंब पुलिस गश्त के दौरान हंबोली मेें तैनात थी।
इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को देख रास्ता बदल लिया और भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास 80 ग्राम चरस बरामद हुई।
व्यक्ति ने अपना नाम अमित कुमार निवासी हंबोली बताया है। एएसपी दिनेश ठाकुर ने बताया की पुलिस ने चरस रखने के आरोप में अमित भरवाल को गिरफ्तार कर लिया है।