कांगड़ा (रीना शर्मा): जिला कांगड़ा के समीपवर्ती ढलियारा गांव के आदित्य चौहान वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। पिता विपिन चौहान व माता अंजना ने बताया कि आदित्य की 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल देहरा में हुई। इसके बाद एनडीए में चला गया और अब इस मुकाम पर पहुंचा है।
आदित्य के दादा पंजाब पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं। दादा के नक्शे कदम पर चलते हुए आदित्य ने देश सेवा का मन बनाया था। व्यापार मंडल ढलियारा ने आदित्य चौहान को बधाई दी है।