शिमला (एमबीएम न्यूज): देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद पर डॉ. नितिन व्यास (शिमला) व हेमा ठाकुर (चंबा) को क्रमश: प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। एबीवीपी प्रदेश कार्यालय के चुनाव अधिकारी सुरेश शर्मा ने प्रेस ब्यान में कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा कांगड़ा में 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 38वें प्रदेश अधिवेशन में कार्यभार संभाला जाएगा।
डॉ. व्यास मूलत: शिमला के रहने वाले हैं, जो 1997 से एबीवीपी में सक्रिय हैं। पर्यटन विभाग में शोध कार्य के बाद प्रदेश विश्वविद्यालय में सह आचार्य के पद पर तैनात हैं, जिन्होंने 2003 में केंद्रीय छात्र संघ का चुनाव जीता था। इसके अलावा डा. व्यास रिसर्च स्कॉलर, एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक व यूथ एंगेस्ट क्रप्शन के प्रदेश संयोजक भी रहे हैं।
चंबा के सलूणी की रहने वाली हेमा ठाकुर साल 2012 से एबीवीपी में सक्रिय हैं। मौजूदा में प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त हुई हेमा ठाकुर एलएलबी के पांचवे समेस्टर की छात्रा है।