कांगड़ा (एमबीएम न्यूज़): जयसिंहपुर विस से बसपा प्रत्याशी डॉ केहर सिंह दरोच को प्रदेश बसपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ केहर सिंह जयसिंहपुर उपमण्डल के कंगैहन गांव के रहने वाले हैं। मूल रूप से कृषि वैज्ञानिक डॉ केहर सिंह अमेरिका और कनाडा की यूनिवर्सिटी में रिसर्च वैज्ञानिक के तौर पर काम कर चुके हैं।
अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले हिमाचल में बसपा को मजबूत कर तीसरी ताकत के रूप में खड़ा करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।