चंबा (एमबीएम न्यूज़) : जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत आते एक गांव में अप्राकृतिक यौन शोषण के मामले का आरोप एक महिला ने अपने पति पर लगाया है। महिला ने जहां उक्त आरोप लगाया हैै कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। महिला द्वारा दिए ब्यान के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस ने भी भादंसं की धारा 377, 498 व 323 के तहत दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल चंबा मेडिकल कॉलेज करवाया गया है। जिसकी रिपोर्ट आना अभी शेष है। महिला ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ साल सब ठीक रहा है। लेकिन बाद में उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।