नाहन (एमबीएम न्यूज): मुंबई पुलिस की मदद से नाबालिग को अगवा करने का आरोपी 24 घंटे के भीतर दबोच लिया गया था। आरोपी सहित पीडि़ता को लेकर पुलिस टीम वापस पहुंच गई है। कालाअंब पुलिस ने 13 नवंबर को आईपीसी की धारा-363 व 366 के तहत मामला दर्ज किया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को पता चला कि मुंबई में आरोपी की लोकेशन है।
इस सूचना को फौरन ही मुंबई पुलिस के साथ शेयर किया गया। इसके बाद नाहन व कालाअंब के थाना प्रभारी अशोक चौहान व संजय के साथ हैड कांस्टेबल मुकेश व लेडी कांस्टेबल को मुंबई रवाना कर दिया गया। स्थानीय पुलिस के मुंबई पहुंचने से पहले वहां पुलिस आरोपी को दबोच चुकी थी। साथ ही नाबालिग को रेस्क्यू कर लिया गया था। ट्रांजिट रिमांड के बाद मोगीनंद के रहने वाले आरोपी बलदार अली को वापस लाया गया है।
एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि की है।