ऊना (एमबीएम न्यूज़) : गगरेट की ग्राम पंचायत लौहारली के पास स्कूटी पर सवार हो कर जा रहे दंपत्ति को एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिसमें स्कूटी की पीछे बैठी महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ईसपुर से स्कूटी पर सवार हो कर सुभाष अपनी पत्नी आशा देवी (51) के साथ अंब में जा रहा था। लौहारली के पेट्रोल पंप पर उन्होंने स्कूटी में पेट्रोल भरवाया और गगरेट की और जाने लग पड़े। अभी कुछ दूर ही गए थे तो सामने से आ रही एक अन्य स्कूटी ने उनको टक्कर मार दी वह दोनों नीचे गिर गए इससे पहले उनको कोई उठाता तभी पीछे से आ रहा एक अज्ञात टैपो ने नीचे गिरी हुई महिला को कुचल डाला। घायलों की मदद करने की बजाय टक्कर के बाद दोनों वाहन चालक वाहनों सहित मौका पर से फरार हो गए।
घायल दोनों पति पत्नी को ऊना अस्पताल में ले जाया गया जहां पर आशा देवी जख्मों के ताव को न सहते हुए दम तोड़ गई। ट्रैफिक पुलिस के हैड कांस्टेबल संजीव कुमार सूचना मिलते ही मौका पर पहुंचे और उन्होंने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। डीएसपी अजय राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शीघ्र ही अज्ञात वाहन चालकों को ट्रैस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।