ऊना(एमबीएम न्यूज़): जिला थाना के तहत बरनोह गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़त को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरनोह निवासी सुलतान ने शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक ने जहर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीडि़त को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
जिला के गांव छतेहड़ व गोंदपुर बनेहड़ा में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान छतेहड़ निवासी रवि कुमार (26) पुत्र सीता राम व गोंदपुर बनेहड़ा निवासी विशन सिंह (65) पुत्र रण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। दोनों ने जहर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
पहला मामला जोल पुलिस चौकी के तहत छतेहड़ गांव में पेश आया, जहां स्थानीय निवासी रवि ने शनिवार देर सायं अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।
वहीं दूसरा मामला दौलतपुर पुलिस चौकी के तहत गोंदपुर बनेहड़ा में एक 65 वर्षीय वृद्ध विशन सिंह ने शनिवार देर सायं को गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विशन सिंह ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की जाँच कर रही है। मृतकों के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।