मंडी (एमबीएम न्यूज) : प्रशासन ने व्यास नदी के किनारे रह रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने बर्फ के पिघलने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही पंडोह डैम से भी पानी को छोड़ा जा सकता है।
गौरतलब है कि गत वर्ष थलौट हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की मौत हो गई थी। सीजन शुरू होने से पर्यटकों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। लिहाजा प्रशासन पूरी तरह से व्यास नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।