नाहन (एमबीएम न्यूज): पुलिस के हत्थे दो खैर काटु चढ़ गए हैं। आठ महीने बाद पांच में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला 8 दिसंबर 2016 को दर्ज हुआ था। इसके मुताबिक कसोगा के आरक्षित वनक्षेत्र में करीब पौने दो लाख रुपए की लागत के पेड़ काट दिए गए थे। हालांकि लकड़ी समेत उपकरण बरामद कर लिए गए थे, लेकिन 6 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया था। शेष का कोई पता नहीं चला था।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2017/08/Van-katu-300x158.jpg)
इसी बीच भगौड़ा घोषित करने की कार्रवाई 82सीआरपीसी के तहत शुरू हो गई। लेकिन क्राइम बैठक में आरोपी को गिरफ्तार करने की प्लानिंग हुई। इसमें गैर जमानती वारंट का फैसला लिया गया। इसके बाद पुलिस को कामयाबी मिल गई।
यमुनानगर के बिलासपुर थाना के अंतर्गत नांगली गांव के 20 वर्षीय आलिम खान के अलावा 32 साल के मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि की है।