हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : गुडिय़ा मामले में एक आरोपी की पुलिस लाक अप में हुई हत्या को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया है। प्रो. धूमल ने बुधवार को हमीरपुर के परिधि गृह में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने गुडिय़ा सामूहिक बलात्कार एवम हत्या के मामला को प्रतिदिन सुलझने की अपेक्षा और अधिक उलझने को बहुत ही शर्मनाक बताया है। सरकार की संलिप्तता इस जघन्य काण्ड में सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि सारे काण्ड का एक प्रत्यक्षदर्शी, जिसकी गवाही पर यह सारा केस चल रहा था, मंगलवार रात कोटखाई हवालात में उसकी भी हत्या हो गई। बाहर तो लोग असुरक्षित हैं ही। लेकिन पुलिस की हिरासत में भी लोगों की जान सुरक्षित न हो यह बहुत ही शर्म की बात है एक कोठरी में दो अभियुक्त होने और एक के दुसरे को मारने की दलील पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की रिपोर्ट और मिडिया की रिपोर्ट के अनुसार जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, वह गवाही दे रहा था की जो दूसरा आरोपी उसके साथ जेल में बंद था, उसी व्यक्ति ने ही गुडिय़ा की हत्या की है। फिर पुलिस से पुछा जाना चाहिए की दोनों को एक ही कोठरी में क्यूँ बंद किया गया।
ऐसा लग रहा है की सिलसिलेवार इस सामूहिक बलात्कार और सत्य के मामले के सबूत खत्म किये जा रहे हैं। धूमल ने कहा कि दुख का विषय है जो लोग इंसानियत के नाते आन्दोलन कर रहे हैं, उनके बारे में कहा जा रहा है की इन्हें भाजपा ने पैसा दिया है। शिमला के लोगों के आत्म स्वाभिमान को बार-बार चुनोती दी जा रही है। पहले तो बेटी का सामूहिक बलात्कार और हत्या और अब इस तरह की टिप की कोई राजनितिक दल पैसा देगा तो आन्दोलन कर देंगे। यह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय टिप्पणी है।
प्रो. धूमल ने कहा की आज से पहले कहीं अपराध होता था या भ्रष्टाचार होता था तब लोग साधारणतया कहते थे, वहां बिहार जैसा राज है, आज सुबह सर शर्म से झुक गया, जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ने यह कहा की हिमाचल के मुख्यमंत्री जमानत पर रह कर कुर्सी पर बैठे रह सकते हैं तो मैं भी उपमुख्यमंत्री बना रह सकता हूँ। देवभूमि शर्मशार हुई है, देवभूमि को अपराध भूमि में किसने बदला, देवभूमि को माफिया राज में किसने बदला, देवभूमि को ड्रग्ज भूमि किसने बनाया।
कल शिमला रहेगा बंद …
प्रो0 धूमल ने अपील की कि गुडिय़ा के साथ हुए अन्याय के सामूहिक बलात्कार और हत्या के विरोध में अपना रोष प्रकट करने के लिए वीरवार को शिमला जिला पूर्णत बंद रखें। उन्होंने यह भी कहा की यह बंद शांतिपूर्ण हो। लोग क़ानून अपने हाथ में न लें। सरकारी सम्पति को या निजी सम्पति को कोई नुक्सान न हो। सारा दिन शांतिपूर्ण बंद रहे। उन्होंने कहा की प्रदेश भाजपा ने यह भी निर्णय लिया है की यदि मुख्यमंत्री ने इस्तीफ़ा नहीं दिया और सरकार सत्ता से बाहर नहीं हुई तो शुक्रवार को प्रदेश के सभी सतारह संगठनात्मक जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ मिल कर इस जघन्य अपराध के खिलाफ जबर्दस्त धरना और प्रदर्शन किये जायेंगे।
Attachments area