मनाली (नितिन शर्मा) : बीआरओ की टीम ने लगातार आठ घण्टे तक कड़ी मुश्क्त करने के बाद मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया है। देर रात 1 बजे राहणी नाला में भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें मार्ग में गिर गयी थी और वाहनों की आवाजाही में पूर्ण रूप से बिराम लग गया था। बीआरओ ने कड़ी मुश्क्त के बाद दोपहर एक बजे तक मार्ग को बहाल कर दिया था। मनाली-लेह मार्ग पर लगभग 12 घण्टे तक यातायात बाधित रहा।
बीआरओ के कमांडर एके अवस्थी ने अलेउ में स्थित 38 बीआरटीएफ के कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण राहणी नाला में भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहणी नाला में भूस्खलन के मलबे को साफ करने का काम काफी जोख़िम भरा है। जैसे-जैसे मार्ग पर गिरे मलबे को हटाने का काम बीआरओ दुआरा किया जा रहा है उतना की मलबा ओर मार्ग पर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि देर रात बन्द हुए मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया गया है, मार्ग पर छोटे- बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरु कर दी गयी है।
Latest
- हमीरपुर : 1 करोड़ 34 लाख रुपए की पेयजल योजना से भुझेगी भकेहड़ा पंचायत के 800 घरों की प्यास
- लाहौल घाटी में एम्बुलेंस में पर्यटकों को ढो रहा था रोगी वाहन, खाकी का सख्त एक्शन
- विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने हर्ष महाजन, घोटालों की होगी जांच : अनिरुद्ध सिंह
- इंदौरा, नुरपुर व फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार
- IGMC की HIV डायग्नोस्टिक प्रयोगशाला को मिली राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड से मान्यता