मनाली (नितिन शर्मा) : बीआरओ की टीम ने लगातार आठ घण्टे तक कड़ी मुश्क्त करने के बाद मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया है। देर रात 1 बजे राहणी नाला में भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें मार्ग में गिर गयी थी और वाहनों की आवाजाही में पूर्ण रूप से बिराम लग गया था। बीआरओ ने कड़ी मुश्क्त के बाद दोपहर एक बजे तक मार्ग को बहाल कर दिया था। मनाली-लेह मार्ग पर लगभग 12 घण्टे तक यातायात बाधित रहा।
बीआरओ के कमांडर एके अवस्थी ने अलेउ में स्थित 38 बीआरटीएफ के कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण राहणी नाला में भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहणी नाला में भूस्खलन के मलबे को साफ करने का काम काफी जोख़िम भरा है। जैसे-जैसे मार्ग पर गिरे मलबे को हटाने का काम बीआरओ दुआरा किया जा रहा है उतना की मलबा ओर मार्ग पर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि देर रात बन्द हुए मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया गया है, मार्ग पर छोटे- बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरु कर दी गयी है।
Latest
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की निर्वाचन व्यय बैठक
- रिज मैदान पर दर्शकों के लिए दोगुना होगा IPL का रोमांच, BCCI ने स्थापित किया IPL फैन पार्क
- हिमाचल में तीन अध्यापकों ने किया 9 का काम, फिर भी शत-प्रतिशत रहा परिणाम
- हिमाचल में 7 ने छोड़ा चुनावी मैदान, 3 लोस तो 4 ने विस उप-चुनावों से वापिस लिया नाम
- हमीरपुर में महिला ने उक्त व्यक्ति पर लगाए यौन शोषण के आरोप