कुल्लू (नीना गौतम) : अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं सेवादल के पूर्व मुख्य संघठक बलदेव ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस को प्रदेश में बचाना है सुखविंदर सिंह सुक्खू को
पद से हटाना होगा। उन्होंने कहा कि जो ब्यक्ति 10 हजार वोटों से हारा हो वो प्रदेश कांग्रेस को कैसे चला पाएगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने हमेशा पार्टी में गुटबाजी पैदा की है। जब वे युवा कांग्रेस में थे तब से गुटबाजी शुरू की है। प्रदेश अध्यक्ष का काम होता है सब को साथ लेकर चलना जो नहीं चलता है स्वभाविक पार्टी को नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वोह होना चाहिए जिसे पार्टी के संविधान के बारे पता हो। उन्होंने कहा कि फिर से सीएम को पार्टी की कमान अपने हाथों में लेनी चाहिए तभी कांग्रेस भारी बहुमत से रिपीट होगी। उन्होंने कहा कि गलत रिपोर्ट भेजकर अध्यक्ष बना है। उन्होंने कहा कि सुक्खू भाजपा की मदद कर रहा है। जिससे पार्टी कमजोर हो गई है और प्रदेश में 2 कांग्रेस खड़ी की है। मुख्यमंत्री वोही बनता है जिसका जनाधार हो और सुक्खू हमेशा बीरभद्र सिंह के खिलाफ काम कर रहे हैं।