आज दिनांक – 09 जुलाई 2017
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2074
शक संवत -1939
ऋतु – वर्षा
मास -आषाढ़ प्रविष्ठे 25
पक्ष – शुक्ल , पूर्णिमा तिथि प्रात: 09:37 तक “तदुपरांत प्रतिपदा तिथि,
नक्षत्र – पूर्वाषाढा
योग – ऐन्द्र
करण- बव
सूर्योदय – 05:34
सूर्यास्त – 07:31
राहुकाल -. 04:30 से साय 06:00 बजे तक
दिशाशूल – पश्चिम दिशा की और
आज विशेष- आषाढ़ी पूर्णिमा ,गुरु पूर्णिमा
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries): आज का दिन मिश्रित फलदायी है। गणेशजी आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की एवं रागद्वेष से दूर रहने की सूचना देते हैं। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहिएगा।
वृषभ ( Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारीजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा।
मिथुन (Gemini): आज आप का दिन बहुत अच्छा बीतेगा, घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा।
सिंह (Leo): आप का दिन शुभ फलदायी नहीं है। घर में वाद-संवाद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें।
कन्या ( Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे ना करे। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगे। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा।
तुला ( Libra): आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणामस्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन साधारण ही बीतेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारीजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा।
धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखिएगा।
मकर (Capricorn):आज सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज के योग हैं। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius): आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी जोकि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिकरूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मीन (Pisces): आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखने की जरूरत हे। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें।
प. नरेश पाबुच- 9418630306 )