कुनिहार (दीपक चौधरी): अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुनिहार क्षेत्र को आखिरकार उप तहसील का तोहफा मिल ही गया। प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि कुनिहार क्षेत्रवासियों द्वारा कई वर्षों से प्रदेश सरकार के समक्ष यहां तहसील खोले जाने की मांग रखते चले आ रहे थे।
28 जनवरी को कुनिहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रदेश पशु कल्याण बोर्ड राजेन्द्र ठाकुर ने प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष कुनिहार को तोहफे के तौर पर तहसील दिए जाने की मांग रखी थी। जिसपर मुख्यमंत्री ने जनसभा में आश्वासन दिया था कि शीघ्र कुनिहार को उप तहसील दी जाएगी। आज कैबिनेट की बैठक में मंजूरी भी मिल गई।
निदेशक प्रदेश पशु कल्याण बोर्ड राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कुनिहार क्षेत्र के लिए उप तहसील खोले जाने की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए माननीय प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार है। उन्होंने कहा कि उप तहसील खुलने से क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकतर ग्राम पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
अध्यक्ष अर्की विकास समिति कांशीराम, सचिव रूप सिंह ठाकुर, महासचिव जोगेन्द्र ठाकुर, युवा कांग्रेस राकेश ठाकुर, कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर आदि कई लोगों ने प्रदेश मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।