हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : देवभूमि में एक बार फिर एक महिला दहेज की बलि चढ़ गई। सदर थाना हमीरपुर में गांव श्यामलात तहसील सरकाघाट जिला मंडी के प्रहलाद कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 वर्ष पहले उसकी बहन की शादी गांव भलवानी तहसील भोरंज के रहने वाले सुनील कुमार के साथ हुई थी।
प्रहलाद कुमार ने बताया कि उसकी बहन को हमेशा से ही ससुराल वाले ताना मारते थे कि तू दहेज में मायके से कुछ भी नहीं लाई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात ससुराल वालो ने प्रहलाद कुमार को फोन पर जानकारी दी थी कि उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई है। इसलिए उसे भोरंज अस्पताल ले जा रहें हैं।
जब भाई ने ऐसी बात सुनी तो फोरन अस्पताल की और दौड़ भागा। लेकिन भोरंज अस्पताल प्रशासन ने महिला की गंभीर हालत को देखकर उसे टांडा रैफर कर दिया। लकिन रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 498ए, 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।