ऊना (एमबीएम न्यूज़) : विभिन्न स्थानों पर आवारा कुत्तों ने दो वर्षीय बच्चे सहित किशोरी को काट दिया। घायल हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिलाया गया है। जिसके बाद दोनों की हालत में काफी सुधार आया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन झलेड़ा के पास दो वर्षीय दिव्या को एक कुत्ते ने काट लिया। पास मौजूद परिजनों ने कुत्ते के चंगुल से छुड़ा दिव्या को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा दूसरे मामले में ऊना के गुरूसर मोहल्ला की रहने वाली पलक (11) पुत्री भूषण अपने घर से थोड़ी दूरी पर मौजूद थी।
इस दौरान उसे एक लावारिस कुत्ते ने काट दिया। पलक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खड़े लोगों ने उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिलाया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ रामपाल शर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने से दोनों घायलों को उपचार दिया गया है। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है।