हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : प्रदेश सरकार ने हमीरपुर, धनेटा, चंडीगढ़ रूट पर एचआरटीसी बस चलाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। दो दिन के
भीतर रूट पर बस सेवा शुरू हो जाएगी। ये जानकारी परिवहन मंत्री जीएस बाली ने रंगस, कांगू, धनेटा, नौहंगी, दंगड़ी, इत्यादि पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल को दी है। इन पंचायतों का प्रतिनिधिमंडल बस सेवा शुरू करने के लिए बाली से मिला था। बस हमीरपुर से चलकर 7 बजे रंगस, साढ़े सात बजे कांगू व पौने आठ बजे धनेटा पहुंचेगी। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को चंड़ीगढ़ व अन्य स्थानों पर आने.जाने में सुविधा होगी।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2016/11/HRTC-1-300x237.jpg)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, नौहंगी पंचायत प्रधान हंसराज स्याल, दंगड़ी पंचायत प्रधान नसीब सिंह, बंटी, अनीता शर्मा, भरत भूषण राजू, राजीव बिट्टू, चंद्रप्रकाश, सोनू, महेश, काका, रमेश शर्मा, संतोष इत्यादि ने बस सेवा शुरू करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू व परिवहन मंत्री जीएस बाली का धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि सरकारी बस सीधे चंडीगढ़ के लिए न होने पर लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने इस मांग से कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को भी अवगत कराया था।