नई दिल्ली, 11 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और मास्टर स्ट्रोक (Master Stroke) खेलते हुए आंध्र प्रदेश (AP) से भाजपा की सांसद व पार्टी अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी को लोकसभा अध्यक्ष (speaker) बनाने का निर्णय लिया है। वह भाजपा की लोकसभा में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार होंगी। महिला होने के अलावा डी पुरंदेश्वरी तेलगुदेशम पार्टी (telugudesam party) के दिग्गज रहे स्व. एनटी रामाराव की पुत्री व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की साली हैं।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/06/D-Purndeshwari.jpg)
स्पीकर पद को लेकर चंद्रबाबू नायडू पिछली अटल सरकार में भी सी बालयोगी को अध्यक्ष नियुक्त करवा चुके हैं। इस बार भी वह यही चाह रहे थे कि लोकसभा अध्यक्ष का पद उनकी पार्टी को मिले। मगर, प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक चतुराई का दोबारा प्रयोग करते हुए डी पुरंदेश्वरी को इस पद पर बिठाने का निर्णय लिया। एक तीर से दो निशाने साधते हुए इस मामले में अब चंद्र बाबू नायडू भी इस निर्णय का विरोध नहीं कर पाएंगे।
कौन है डी पुरंदेश्वरी….
राजनीति में दक्षिण भारत की सुषमा स्वराज कही जाने वाली डी पुरंदेश्वरी 18वीं लोकसभा की अध्यक्ष होगी। तीन बार लोकसभा की सांसद रही डी पुरंदेश्वरी 2023 से आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष हैं। तेलगू देशम के दिग्गज नेता स्व. एनटी रामाराव की बेटी व आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू की रिश्ते में साली डी पुरंदेश्वरी लोकसभा में भाजपा की और से दूसरी महिला होंगी, जो इस पद पर सुशोभित होंगी।
इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर से आने वाली सुमित्रा महाजन भी लोकसभा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 22 अप्रैल 1959 में जन्मीं डी पुरंदेश्वरी राजमुंदरी लोकसभा सीट से भाजपा का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने साहित्य में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही उन्होंने रत्न विज्ञान में भी ग्रेजुएशन की है। उनकी पढ़ाई चेन्नई से हुई है। इन्होंने बाद में 1996-97 में हैदराबाद इंस्टिटयूट ऑफ़ जैम एंड ज्वैलरी के नाम से एक संस्थान भी चलाया।
पांच भाषाओं की ज्ञाता कुचिपुड़ी नृत्य (kuchipudi dance) में भी पारंगत हैं। 9 मई 1979 में उनका विवाह डी वेंकटेश्वर राव से हुआ। उन्हें एक बेटी निवेदिता व एक पुत्र हितेश की प्राप्ति हुई। कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाली डी पुरंदेश्वरी इससे पहले 2009 में अटल सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री रही हैं। वहीं, बाद में उन्होंने उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर भी काम किया है।
2014 में पुरंदेश्वरी ने पहली बार बीजेपी में शामिल होकर राजमपट लोकसभा से चुनाव लड़ा। उसके बाद उन्हें महिला मोर्चा का प्रधान भी बनाया गया। जुलाई 2023 से वह आंध्र प्रदेश की भाजपा अध्यक्ष रही हैं।
@R1