नई दिल्ली, 5 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर अपनी मंत्री परिषद समेत राष्ट्रपति को स्वयं जाकर त्यागपत्र सौंपा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें तब तक पद पर रहने का आग्रह किया है, जब तक किसी भी सरकार का गठन नहीं हो जाता।
हालांकि, अभी इंडिया गठबंधन व एनडीए की शाम को बैठकें होने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार 8 जून तक नई सरकार का गठन हो जाएगा।
@R1