उज्जैन, 9 जुलाई : उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचा और वह खुद महाकाल थाना पहुंचा और खुद को विकास दुबे बताते हुए आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
राज्य के गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।
गौरतलब है की विकास दुबे ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की थी जिसके बाद वह फरार था। पुलिस उसे जगह- जगह ढूंढ रही थी। लेकिन यूपी उसे गिरफ्तार न कर पाई। इससे पहले कानपुर के पांच लाख के इनामी विकास दुबे के दो और साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। विकास के साथी प्रभात को कानपुर के पनकी और बबुआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था ।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के साथी प्रभात मिश्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से चार पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए थे। इसमें 2 पिस्टल घटना के समय पुलिस से लूटी गई थीं। आशंका यह भी जताई जा रही है की विकास बने एमपी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, इससे पहले विकास दुबे फरीदाबाद होटल में देखा गया था जिसके बाद पुलिस ने इस सर्च अभियान को तेज कर लिया गया था।
–आईएएएनएस