शिमला: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को आज आईएएस का रुतबा हासिल हुआ है। वरिष्ठता के आधार पर 11 अधिकारियों का इंडक्शन भारतीय प्रशासनिक सेवा में किया गया है। इस बाबत केंद्र ने अधिसूचना भी जारी की है। एचएएस से आईएएस बने अधिकारियों में मनमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, रोहित जमवाल, डॉ अश्वनी कुमार शर्मा, डीसी राणा, अनुपम कश्यप, यशपाल शर्मा, रूपाली ठाकुर, राम कुमार गौतम, पंकज राय व प्रदीप कुमार ठाकुर शामिल है।
जानकारी यह भी मिल रही है कि बतौर आईएएस आज ही सरकार ने इन अधिकारियों को ज्वाइन करने को कहा है। अधिकारियों को 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2019 के बीच रिक्तियों के आधार पर प्रमोशन मिली है।अधिकतर अधिकारी हिमाचल के ही रहने वाले है जिन्होंने अलग -अलग स्थानों पर प्रशासनिक सेवाएं दी है।