बिलासपुर : ब्वॉयज स्कूल परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहीदों को स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद जैसे ही ग्रामीण व पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर मंच पर ध्वजारोहण के लिए पहुंचे तो देश की शान तिरंगा अचानक ही नीचे गिरने लगा। इस दौरान बगैर हड़बड़ाहट के पुलिस कर्मी ने इसे कंधे पर ही रोक लिया। बेहद ही सफाई से कर्मी ने चंद सैकेंड में तिरंगे को अपने स्थान पर चढ़ा दिया। मंत्री ने अगले कुछ पलों में ध्वजारोहण किया।
अब सवाल यह उठता है कि क्या इत्तफाक से तिरंगा पुलिस कर्मी के कंधे पर गिरा या फिर उसकी सूझबूझ का ही नतीजा था कि तिरंगा जमीन पर नहीं गिरा। जानकार यह भी कहते हैं कि अगर कंधे पर तिरंगे को बेहद ही सावधानी से नहीं संभाला जाता तो इसे वापस चढ़ाकर ध्वजारोहण करने में काफी देरी हो सकती थी।
कुल मिलाकर पाठकों को ही तय करना है कि इत्तफाक से राष्ट्रध्वज नीचे नहीं गिरा या फिर पुलिस कर्मी की चौकसी से वापस ध्वजारोहण के लिए अपने स्थान पर पहुंचा।