मनाली (एमबीएम न्यूज) : पर्यटन नगरी में संगठित तरीके से चलाए जा रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस महकमे के डमी ग्राहकों ने इस रैकेट को रंगे हाथों पकडवाने में कामयाबी हासिल की है। इस सिलसिले में पुलिस ने लुधियाना की सरगना काजल समेत होटल के मैनेजर विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पर्यटन नगरी के होटल गैलेक्सी को सील भी किया जा सकता है साथ ही होटल मालिक की संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा सकती है। जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि होटल मालिक भी इसमें शामिल रहता था या नहीं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पकड़ी गई दो लड़कियों को गिरफ्तार नहीं किया है क्योंकि वह पीडि़ता है।
बताया जा रहा है कि पर्यटन नगरी में बडे पैमाने पर सैक्स का धंधा चल रहा है। इस बारे पुलिस ने खुफिया जानकारियां जुटाई हुई है। पता चला है कि पुलिस विभाग के दो कर्मियों से महिलाओं को रूम में भेजे जाने के लिए 1-1 हजार रूपये की डिमांड की थी। डील फाइनल होने पर पुलिस की टीम ने फौरन ही होटल पर रेड कर दी। उधर एएसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक महिला समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि होटल को सील करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा सकती है।