बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर पहली बार बिलासपुर जिला के दौरे पर मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल पहुँचने पर सीएम जयराम ठाकुर का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाडो के साथ जोरदार स्वागत किया। सीएम जयराम ठाकुर के साथ केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी थे जिन्हें भाजपा कार्यकर्ताओ ने पहाड़ी टोपी, शाल तथा माँ नैनादेवी की फोटो को बतौर स्मृतिचिन्ह भेंट किया।
वहीँ सीएम जयराम ठाकुर के पहुँचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस गर्मजोशी से आप लोगो ने मेरा स्वागत किया उसी गर्मजोशी के साथ प्रदेश सरकार भी जनता के लिए विधानसभा में कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने रणधीर शर्मा के हारने पर दुःख जाहिर किया।
उन्होंने कहा कि रणधीर शर्मा उनके बचपन के साथी है और उन्होंने रणधीर शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्यों में साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि रणधीर शर्मा की विधानसभा में बहुत आवश्यता है और विधानसभा में वह इनकी कमी को महसूस करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह कह दिया कि रणधीर शर्मा उनके लिए बहुत महतवपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह जाहिर कर दिया कि रणधीर शर्मा उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है इससे यही कयास लगाए जा रहे है कि जय राम की सरकार में रणधीर शर्मा को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिल सकती है । उन्होंने प्रदेश की जनता को भाजपा को बहुमत देने के लिए आभार व्यक्त किया।