पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज़ ): शहर के बद्रीपुर क्षेत्र से एक रिक्शा चालक का वीरवार देर रात को पहले अपहरण किया, फिर उसके साथ उसे तारूवाला क्षेत्र में ले जाकर कुकर्म किया गया। साथ ही मारपीट कर रिक्शा चालक को लहुलुहान भी कर दिया गया। पांवटा साहिब में हिमाचल यूथ ब्रिगेड के पुर्व अध्यक्ष व उसके साथियों पर रिक्शा चालक के साथ दुष्कर्म करने व विडियो बनाने और उसकी बेरहमी से पिटाई का मामला दर्ज किया गया है। पांवटा साहिब के जसवंत सिंह निवासी बद्रीपुर की बडी बेरहमी के साथ न केवल पिटाई की गई है, बल्कि उसके साथ बंधक बनाकर कुकर्म भी किया गया।
जसवंत सिंह ने पुलिस को दिये ब्यान में बताया कि हिमाचल यूथ ब्रिगेड के पुर्व अध्यक्ष परविन्द्र सिंह ने वीरवार शाम साढ़े 7 बजे अपने साथियों शेरा, राजा, टोनी के साथ उसे जबरन गाडी में बैठाया और उसे तारूवाला टोनी के घर पर ले गये, जहां पर उसके साथ कुकर्म किया, साथ ही विडियो भी बनाई। जसवंत सिंह ने बताया की उन्होंने उसे पकड कर लेटा लिया और डंडो और रॉड से पिटाई की, जिसमें वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गया।
जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने धमकी देते हुए कहा की अगर उसने किसी को बताया की उसके साथ क्या हुआ है, तो वह उसका अश्लील विडियो इंटरनैट पर वायरल कर देंगे। इसके बाद तकरीबन साढ़े 8 के करीब उन्होंने उसे बद्रीपुर में फैंक दिया। जिसके बाद वह एक रिक्शा में पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस को दिये ब्यान में बताया कि रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की कोशिश कि है व वो बुरी तरह से डरा हुआ है।
शुक्रवार को जसवंत सिंह को पांवटा साहिब से नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। जहां पर पीडि़त उपचारधीन है। वही जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी व किसी प्रकार की कानून विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दोषियों के बक्षा नहीं जायेगा। इस बारे में आईजी साउथ रेंज आसिफ जलाल ने बताया कि ने बताया की पीडि़त के ब्यान दर्ज करके मामला दर्ज किया गया है। अपहरण, अप्रकृतिक सैक्स व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।