धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : नगरोटा बगवां के रिटायर्ड BAMS डॉक्टर को पुलिस ने ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा स्कूल के आसपास स्कूली बच्चों व कॉलेज के छात्रों को नशे के कैप्सूल बेचे जा रहे थे। रिटायर्ड डॉक्टर के घर से 5983 नशे के कैप्सूल, 940 इंजैकशन, 53 बोरियां सिडक्टिव व ट्रापिक कप सिरप की 107 बोतलें बरामद की है। आरोपी डा0 अशोक कालरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अर्धरात्रि को अंजाम दी है।
उधर नशाखोरी के खिलाफ पुलिस के जारी सर्जिकल आपरेशन में ढांगू की एक महिला श्रेष्ठा देवी के 5 लॉकर सीज किए है। साथ ही लॉकर में रखी 20 लाख रूपये की राशि को फ्रीज किया गया है। यह महिला नशे के कारोबार में संलिप्त थी। महिला नुरपूर ईलाके की रहने वाली है। जिसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि नशाखोरी के खिलाफ कांगडा पुलिस एक अरसे से जबरदस्त मुहिम छेडे हुए है। दीगर है कि कुछ माह पहले पुलिस ने बडे नशाखोरी के कारोबारियों की करोड़ो रूपये की संपत्ति को अटैच करने में सफलता हासिल की थी।
उधर एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में एसपी संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ मुहिम सख्ती से जारी रहेगी। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार रिटायर्ड डॉक्टर को ट्रैक किया जा रहा था। इसी दौरान पता चला था कि वो स्कूली बच्चों समेत कॉलेज के छात्रों को ड्रग्स बेचने में सलिप्त है।