चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : जिला चंबा के डलहौज़ी उपमंडल में बाथरी स्थित 132/33 सब स्टेशन में कार्य करते हुए एक विद्युत कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसके साथी कर्मचारियों ने तुरंत इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुचाया है जहाँ इसका इलाज चल रहा है।
इस कर्मचारी की पहचान पालमपुर के रहने वाले मुल्तान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्मी यहां मरमत कार्य कार्य कर रहा था।