मंडी (वी कुमार) : शहर के साथ लगते दुदर गांव में शनिवार को शांम करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। दुदर में मंडी शहर की तरफ आ रही एचआरटीसी की बस और मंडी से अपने घर की तरफ जा रहे बाइक सवारों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवारों को काफी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुदर पंचायत के बडोग के रहने वाले 2 युवक अपने घर की तरफ जा रहे थे और परिवहन निगम की बस मंडी शहर की तरफ आ रही थी।
दुदर के समीप बस और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों में बडोग का इशांत शर्मा और एक अन्य युवक शामिल है। हादसे में इशांत को काफी गम्भीर चोटें आई हैं। दोनों का मंडी के जोनल अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं एक अन्य मामले में कोटली की रहने वाली एक विवाहिता फिसलकर पंडोह डैम में जा गिरी। जिससे 25 वर्षीय महिला को काफी गम्भीर चोटे आई हैं। महिला के सिर पर काफी चोटे आई हैं।
बताया जा रहा है कि महिला अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी और पंडोह डैम के पास फोटो लेते वक्त ढलान से फिसल कर डैम मे जा गिरी। महिला का उपचार जोनल अस्पताल में जारी है और महिला का सिटी स्कैन भी करवाया जा रहा है।